World
जापान ने पहली कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दी, नए मामले आने पर ऑकलैंड में लगा लॉकडाउन

टोक्यो। जापान ने रविवार को औपचारिक रूप से पहली कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे दी। साथ ही उसने कहा है कि कुछ ही दिनों में वह राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान शुरू कर देगा। उधर, स्थानीय संक्रमण के नए मामले मिलने के बाद न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर आकलैंड में तीन दिन के लॉकडाउन का एलान किया गया है। जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उसने फाइजर वैक्सीन को मंजूरी प्रदान की है। दरअसल, शुक्रवार को ही एक सरकारी पैनल ने इस बात की घोषणा की थी कि देश में किए गए क्लीनिकल ट्रायल के अंतिम परिणामों से पता चलता है कि इसका प्रभाव वैसा ही जैसा विदेशों में था।
बीस हजार फ्रंट लाइन वर्करों को लगाया जाएगा टीका
कई देशों ने पिछले वर्ष के अंत से ही अपने नागरिकों का टीकाकरण शुरू कर दिया था। वर्तमान योजना के तहत जापान के अस्पतालों में काम कर रहे बीस हजार फ्रंट लाइन वर्करों को बुधवार से टीका लगाया जा सकता है। इसके बाद 37 लाख दूसरे चिकित्साकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। अप्रैल से बुजुर्गो को टीका लगाए जाने का काम शुरू होने की उम्मीद है। जापान को इस वर्ष के अंत तक फाइजर से 14.4 करोड़, एस्ट्राजेनेका से 12 करोड़ और मॉडर्ना से पांच करोड़ टीका मिलने की उम्मीद है। एस्ट्राजेनेका ने भी मंजूरी के लिए आवेदन किया है जबकि मॉडर्ना ने अभी तक आवेदन भी नहीं किया है।
बांग्लादेश में 28 फरवरी तक बंद रहेंगे स्कूल
पिछले 24 घंटे में बांग्लादेश में संक्रमण के 291 मामले सामने आए हैं। इसको देखते हुए देश में स्कूलों को बंद रखने की समयसीमा बढ़ाकर 28 फरवरी कर दी गई है। बता दें कि 29 जनवरी को शैक्षिक संस्थानों को 14 फरवरी तक बंद करने का एलान किया गया था। अब तक ब्रिटेन में डेढ़ करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है।
World
दुबई से ग्राउंड रिपोर्ट:कोरोना केस बढ़ते ही सभी बार और पार्टियां बंद, एयरपोर्ट पर अब चेहरा ही होगा पासपोर्ट

यूं तो दुनिया के 2 बड़े इवेंट गल्फ फूड और डिफेंस एक्सपो दुबई और अबू धाबी में चल रहे हैं और बिलियन डॉलर के सौदे भी हो रहे हैं, लेकिन कोरोना की वापसी ने यहां सबकी चिंता बढ़ा दी है। रोज औसतन 2800 संक्रमित मिल रहे हैं। कोरोना की इस लहर में मौतों की संख्या में भी उछाल देखने को मिल रहा है। 19 फरवरी को कोरोना से 20 मौतें दर्ज की गई हैं।
हालांकि 97.7 लाख की आबादी वाले यूएई में 55.6 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। सरकार टेक्नोलॉजी और सख्ती से कोरोना का मुकाबला कर रही है। सरकारी दफ्तरों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और रोबोट की मदद से काम हो रहा है। दुबई इमीग्रेशन पर आईआरआईएस टेक्नोलॉजी शुरू की गई है। इसमें मुसाफिर का चेहरा ही उसका पासपोर्ट है।
दुबई ने सख्ती करते हुए सभी पब और बार को बंद कर दिया है। रेस्टोरेंट्स भी इवेंट्स या पार्टी नहीं कर सकते हैं। बढ़ती सख्ती का अंदाजा ऐसे लगा सकते हैं कि दुबई ने कोविड नियमों का पालन नहीं करने पर जनवरी में 14 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बंद किया था और 213 पर जुर्माना लगाया था। वहीं, बीते एक हफ्ते में 31 प्रतिष्ठानों पर जुर्माना लगाया गया है।
इसमें नियम तोड़ने पर एक डेजर्ट टूरिस्ट कैंप, याट पार्टी और प्राइवेट पार्टी पर 10-10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। वॉट्सएप पर कोरोना पीसीआर टेस्ट का ऑफर देने वाली एक ट्रेवल एजेंसी को भी सील कर दिया है। सिनेमा हॉल और इनडोर इवेंट की कैपसिटी को 50% कर दी है। अबू धाबी में भी पार्टी पूरी तरह से बैन है। सिनेमा हॉल भी बंद हैं।
शादी में 10 और शोक सभा में 20 लोगों की ही इजाजत कर दी गई है। जिन कर्मचारियों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है, उन्हें हर हफ्ते पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया गया है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि दिसंबर में दुबई शॉपिंग फेस्टिवल और न्यू ईयर में लाखों यात्री आए। इस दौरान की गई लापरवाही ने कोरोना को वापसी में मदद की है।
दो लाख पहुंच गया था मॉल आने वाले लोगाें का राेज का औसत
दिसंबर में दुबई मॉल में आने वाले लोगों का रोज का औसत 2 लाख पहुंच गया था। बाजार वापसी कर रहा है और मार्केट में सभी सभी सेक्टर्स में रिकवरी दिख रही है तो सरकार इस अवसर को खोना नहीं चाहती है। 2020 में टूरिज्म सेक्टर में 94 लाख करोड़ रुपए के नुकसान के बाद जनवरी और फरवरी में एमिरेट्स एयरलाइंस ने पैसेंजर ट्रैफिक में 75-80% की ग्रोथ हासिल की है। दिसंबर में वर्ल्ड कूलेस्ट विंटर इवेंट से भी 2 हजार करोड़ रुपए का राजस्व कमाया है।
रेड लिस्ट के देशों के यात्रियों को 14 दिन क्वारेंटाइन किया जा रहा
अबू धाबी आने वाले यात्रियों को अतिरिक्त टेस्ट से गुजरना पड़ रहा है। यदि यात्री ग्रीन लिस्ट के देश से आ रहा है तो 10 दिन का क्वारेंटाइन, अगर रेड लिस्ट के देश से है तो 14 दिन सरकारी संस्थान में रहना होगा। बाकी सारे अमीरात शारजाह, अजमान, फुजैराह में भी ऐसी सख्ती है।
World
NASA के पर्सिवियरेंस रोवर ने मंगल ग्रह से भेजा ऑडियो, लैंडिंग का VIDEO भी जारी किया

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने लाल ग्रह (मंगल) पर 18 फरवरी को की गई लैंडिंग के आखिरी मिनटों का एक वीडियो जारी किया है। नासा ने मार्स 2020 पर्सिवियरेंस रोवर (Perseverance Rover) द्वारा लिए गए वीडियो के साथ ही एक ऑडियो भी जारी की है। यह मंगल ग्रह से पहला ऑडियो है। रोवर पर एक माइक्रोफोन ने हवाओं की आवाज भी रिकॉर्ड की है।
पर्सिवियरेंस के कैमरा और माइक्रोफोन सिस्टम के लीड इंजीनियर डेव ग्रुएल ने कहा कि 60 सेकंड की रिकॉर्डिग में लगभग 10 सेकंड तक हवा की आवाज सुनी जा सकती है। इसके अलावा इसमें रोवर के कारण पैदा हुई आवाज भी सुनी जा सकती है। नासा का रोवर जेजेरो केट्रर में उतरा है, जहां पैराशूट खुलने से लेकर लैंडिंग तक के दृश्य वीडियो में देखे जा सकते हैं।
Your front-row seat to my Mars landing is here. Watch how we did it.#CountdownToMarspic.twitter.com/Avv13dSVmQ
— NASA’s Perseverance Mars Rover (@NASAPersevere) February 22, 202
मंगल ग्रह की लैंडिंग का दुनिया का सबसे अंतरंग दृश्य
अंतरिक्ष यान द्वारा मंगल ग्रह के ऊपरी वायुमंडल में 20,100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से प्रवेश करने के लगभग 230 सेकंड बाद मंगल ग्रह की लैंडिंग का दुनिया का सबसे अंतरंग दृश्य शुरू होता है।
वीडियो में रोवर को सतह पर लैंड करते हुए दिखाया गया
नासा की ओर से जारी हाई डेफिनेशन वीडियो में पर्सिवियरेंस रोवर एक लाल और सफेद रंग के पैराशूट के सहारे सतह पर उतरते हुए दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में धूल के गुबार के बीच रोवर को सतह पर लैंड करते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो 3 मिनट 25 सेकंड का है।
मंगल पर पहली बार किसी रोवर की लैंडिंग कैप्चर की गई
नासा के जेट प्रोपल्सन लेबोरेटरी के निदेशक माइकल वाटकिंस ने कहा कि यह पहली बार है जब हमने मार्स पर लैंडिंग जैसे किसी इवेंट को कैप्चर करने में सक्षम हुए हों। उन्होंने कहा कि ये वाकई में कमाल का वीडियो है।
नासा के कार्यवाहक प्रशासक स्टीव जुर्सिस्क ने मंगल ग्रह पर उतरने को लेकर लोगों के बीच बने रहने वाले उत्साह को लेकर एक बयान में कहा कि जो लोग आश्चर्य करते हैं कि आप मंगल ग्रह पर कैसे उतरते हैं, या फिर यह इतना मुश्किल क्यों है, या ऐसा करना कितना कूल होगा, अब आपको आगे देखने की जरूरत नहीं है।
World
नस्लवाद पर पूर्व US प्रेसिडेंट का खुलासा:ओबामा बोले- एक दोस्त ने रंगभेदी कमेंट किया था, मैंने उसकी नाक तोड़ दी थी

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने साथ हुए नस्लभेद पर रोचक घटना बताई। ओबामा के मुताबिक- स्कूल के दिनों में मेरे एक साथी ने मुझ पर नस्लभेदी और रंगभेदी टिप्पणी की थी, गुस्से में मैंने उसकी नाक तोड़ दी थी। ओबामा के अनुसार, यह घटना स्कूल के लॉकर रूम में हुई थी। ओबामा 8 साल तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे। उन्होंने दो कार्यकाल पूरे किए। उस दौरान जो बाइडेन वाइस प्रेसिडेंट थे और अब वे अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति हैं।
पोडकास्ट में शामिल हुए ओबामा
‘द हिल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नस्लभेद पर ओबामा ने यह खुलासा एक पॉडकास्ट के दौरान किया। इस प्रोग्राम के एंकर ब्रूस स्प्रिंगस्टीन थे। ओबामा ने इस घटना के बारे में कहा- मैं जब स्कूल में था तो मेरे कई दोस्त थे। एक दोस्त खास था। हम साथ में बास्केटबॉल खेलते थे। एक बार हम खेल रहे थे और इसी दौरान आपस में झगड़ा हो गया। उसने मुझसे कुछ नस्लभेदी शब्द कहे। उसने शायद जो कुछ कहा, उसका अर्थ भी वो नहीं जानता था। मैं गुस्से में था। मैंने एक घूंसा उसकी नाक पर मारा और उसकी नाक तोड़ दी। इस पर एंकर ने कहा- आपने बिल्कुल सही किया।
फिर मतलब समझाया
अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति रहे ओबामा ने आगे कहा- घटना के बाद मैंने अपने उस दोस्त को बताया कि उसने जो कहा उसका क्या मतलब होता है। माना जा रहा है कि ओबामा ने पहली बार इस तरह की घटना का सार्वजनिक तौर पर जिक्र किया है। ओबामा के मुताबिक, मैं गरीब और बदसूरत हो सकता हूं, लेकिन इसके यह मायने बिल्कुल नहीं हैं कि कोई मेरा अपमान करे। और जो गलती मैंने नहीं की, उसकी सजा कैसे मिल सकती है.
पहले भी यह मुद्दा उठा चुके हैं ओबामा
अमेरिका में पिछले चुनाव में नस्लवाद का मुद्दा कई बार उठा। ओबामा ने अपने कार्यकाल और इसके बाद भी कई बार इस मुद्दे का जिक्र किया है। 2015 में उन्होंने कहा था- अमेरिका में नस्लवाद की कोई जगह नहीं है। हम इसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं कर सकते। यह 300 पहले हो सकता था, लेकिन अब तो इसकी कोई जगह हो ही नहीं सकती।
-
Technology1 सप्ताह ago
शॉर्ट वीडियो स्पेस में टक्कर देने आया 'धकधक-इंडिया के दिल की धड़कन' ऐप
-
Health6 महीना ago
पाक में पोलियो अभियान चलाएंगे बिल गेट्स, इमरान को छोड़ आर्मी चीफ से की बात
-
Technology1 सप्ताह ago
Poco M3 स्मार्टफोन की पहली सेल शुरू हुई, मिल रहे ये शानदार ऑफर्स
-
Technology1 सप्ताह ago
Oppo A15s का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
-
Technology1 सप्ताह ago
Redmi K40 में मिलेगा दुनिया का सबसे छोटा पंच-होल कटआउट, कंपनी ने किया कंफर्म
-
Technology1 सप्ताह ago
Mi 11 की कीमत लाॅन्च से पहले हुई लीक, जानें क्या होगा दाम
-
World1 सप्ताह ago
ब्रिटेन में लॉकडाउन खत्म करने की तैयारी लेकिन बाहर से आने वालों लागू किए गए नए नियम, तोड़ा तो होगी जेल
-
Technology6 दिन ago
Boat Rockerz 255 Pro+ वायरलेस इयरफोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत
Raj K
15/02/2021 at 2:37 पूर्वाह्न
thanks